छेड़छाड़ का विरोध करने पर हॉस्टल संचालक को पीटा
(जी.एन.एस.) ता 14 कानपुर। शहर की कोचिंग मंडी कहे जाने वाले काकादेव थाना क्षेत्र के रानीगंज इलाके में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रों ने हॉस्टल संचालक उसके पिता और भाई को पीटा. रानी गंज निवासी श्याम कटियार पीजी हॉस्टल चलाते हैं। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले जैन साहब के हॉस्टल में रहने वाले 30-35 छात्र आए दिन लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं।