जनेकृविवि के कृषि विज्ञान केन्द्रों को मिला ए ग्रेड
(जीएनएस)7 दिसंबर, जबलपुर। नीति आयोग के राष्ट्रीय श्रम अर्थशास्त्र एवं विकास संस्थान भारत सरकार दिल्ली ने समीक्षा के बाद जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्रों को राष्ट्रीय स्तर पर ए ग्रेड दिया है। कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने केविके के वैज्ञानिक और कर्मचारियों की सराहना करते हुये गुणवत्ता में निखार लाने भविष्य में और भी उम्दा कार्य करने तथा राष्ट्रीयस्तर के अन्य अवार्ड लेने हेतु प्रेरित किया।