जहां नारी की पूजा होती है, वहीं देवताओं का निवास: भारती
(जी.एन.एस)ता.19 हरियाणा कथा व्यास साध्वी सुमेध भारती ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास होता है। समाज की स्थिति का आंकलन समाज में नारी की स्थिति से लगाया जा सकता है।सब्जी मंडी के पास सैनी कन्या स्कूल ग्राउंड में श्रीराम कथा में प्रवचन देते हुए भारती ने कहा कि विवेकानंद ने नारी को समाज का थर्मामीटर कहा है।