जापान में सुषमा ने की पीएम से मुलाकात, आतंकवाद पर हुई चर्चा
(जी.एन.एस) ता.30 टोक्यो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की है। सुषमा इन दिनों जापान में हैं और यहां पर वह नौंवी भारत-जापान कूटनीतिक वार्ता में हिस्सा लेने के लिए आई हैं। इससे पहले सुषमा ने गुरुवार को जापान के विदेश मंत्री टारो कोनो से मुलाकात की थी। सुषमा ने उनसे मुलाकात के बाद कहा था कि जापान और भारत दोनों ही