जापान : राजनाथ सिंह पहुंचे टोक्यो, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
(जी.एन.एस) ता.02 टोक्यो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे जहां उन्होंने ड्यूटी के दौरान मारे गए जापानी एसडीएफ (सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज) जवानों के सम्मान में माल्यार्पण किया। बता दें कि राजनाथ सिंह द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और जापान के बीच सामरिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करना है।