जाम हटाने को मथुरा में टोल फ्री किया गया यमुना एक्सप्रेस-वे
(जी.एन.एस) ता 23 मथुरा दीपावली पर लंबे अवकाश के बाद लोगों के आगमन तथा प्रस्थान के कारण आज सड़कों पर चारों ओर वाहन ही वाहन दिखे। इसके कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इसके कारण मांट में टोल फ्री किया गया, जिसके बाद यातायात कई घंटे के बाद सामान्य हो सका। मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर आज कई हजार वाहन भीषण जाम में फंस