झारखंड में गिरती ‘विधि व्यवस्था’ को लेकर भाजपा ने दिया सभी जिलों में धरना
(जी.एन.एस) ता. 07रांचीझारखंड में महिलाओं, बहन-बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म एवं उत्पीड़न, हत्या की घटनाओं को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। पार्टी के सभी जिला इकाइयों ने बुधवार को विभिन्न जि़ला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना आयोजित किया जिसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी सहित हजारों लोग शामिल हुए। रांची महानगर जि़ला ने