टिकट नहीं देने के पीछे फडणवीस और गिरीश महाजन का हाथ है: एकनाथ खडसे
(जी.एन.एस) ता. 02 मुंबई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने आरोप लगाया है कि पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट नहीं देने के पीछे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी नेता गिरीश महाजन का हाथ है। खडसे ने बुधवार को एक मराठी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनका राजनीतिक करियर खत्म करना