डिस्चार्ज योग्य मरीजों के लिए होम आईसोलेशन या कोविड केयर सेन्टर में भर्ती करने हेतु ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था
जयपुर (G.N.S)। प्रदेश के राज्य स्तरीय कोविड अस्पताल आरयूएचएस में भर्ती क्रिटिकल मरीज इलाज के बाद या कोरोना लक्षण बहुत कम रह जाने व डिस्चार्ज योग्य पाए जाने पर मरीजों को होम आईसोलेशन या कोविड केयर सेन्टर में भर्ती करने हेतु ट्रांसपोर्टेशन की भी समुचित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अन्य संभागीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए भर्ती मरीजों हेतु भी सुधार की स्थिति में ट्रांसपोर्टेशन की