दिव्यांग बच्चों के लिए ऑडियो विजुअल और एनीमेशन क्लास
(जी.एन.एस) ता. 05 जम्मू दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर राज्य सरकार बेशक मूक है, लेकिन उदयवाला जम्मू स्थित जम्मू रेडक्रॉस (जेआरसी) होम ने राज्य में पहली बार मूक बधिर बच्चों को सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से स्तरीय शिक्षा देने की पहल की है। होम ने एक्स्ट्रा मार्क्स फाउंडेशन के सौजन्य से अपने आंतरिक प्राथमिक विद्यालय में मल्टीमीडिया स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की है। इसमें राज्य शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई