Home देश उत्तराखंड देवप्रयाग में बदरीनाथ के रावल ने किया गंगा पूजन

देवप्रयाग में बदरीनाथ के रावल ने किया गंगा पूजन

110
0
(जी.एन.एस) ता. 27 देवप्रयाग बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी केरल से देवप्रयाग तीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए मां गंगा का पूजन और भगवान रघुनाथ के दर्शन किए। रावल ने नक्षत्र वेधशाला संस्थान पहुंचकर वहां संग्रहीत दुर्लभ धरोहर को भी देखा। परंपरा के अनुसार बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने से पूर्व रावल देवप्रयाग में गंगा पूजन करते हैं।
Existing Users Log In
   
New User Registration
*Required field