देश के 38 टाइगर रिजर्व में 50 साल बाद खत्म हो सकता है बाघों का अस्तित्व
(जी.एन.एस) ता.20 देहरादून देश के 50 टाइगर रिजर्व में से 38 में बाघों का अस्तित्व 50 या अधिकतम 100 साल ही रहने के आसार हैं। यह आशंका इसलिए गहरा रही है कि इन टाइगर रिजर्व में बाघिनों की संख्या (ब्रीडिंग यूनिट) 20 से भी कम है। यह चौंकाने वाला खुलासा भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआइआइ) के ताजा अध्ययन में किया गया। संस्थान में आयोजित 32वीं वार्षिक शोध संगोष्ठी में इस अध्ययन