धार्मिक ग्रंथों की हुई बेअदबी को लेकर लंबी में रैली करेगी कांग्रेस
(जी.एन.एस) ता.24 जालंधर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गृह क्षेत्र लंबी में पड़ते किलियांवाली में 7 अक्तूबर को कांग्रेस रैली का ऐलान कर दिया। यह रैली पूर्व बादल सरकार के कार्यकाल में धार्मिक ग्रंथों की हुई बेअदबी की घटनाओं को लेकर की जा रही है। किलियांवाला का दौरा कांग्रेस के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने किया जिसमें वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री