नक्सलियों पर भारी ‘एक्का दीदी’, चुनी सेवा की राह
(जी.एन.एस) ता. 16 बोकारो नक्सलियों का गढ़ कहा जाने वाला झुमरा पहाड़ और उसकी तलहटी में बसे गांवों में एक्का दीदी का नाम ससम्मान लिया जाता है। यहां तीन दशक से एएनएम (महिला बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) पद पर पदस्थ ग्रेस जयश्री एक्का अपनी ड्यूटी पूरी शिद्दत और सेवा भाव से करती आई हैं। ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति सजग इस एएनएम को लोग सम्मान से एक्का दीदी पुकारते हैं। झारखंड