नासिक: भू-अभिलेख विभाग के अधिकारी रिश्वत के सादे कागजों का बंडल लेते हुए गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता. 23 मुंबई महाराष्ट्र के नासिक जिले में भू-अभिलेख विभाग के एक अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत के रूप में सादे कागजों का बंडल लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नासिक के येवला नगर में यह कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भू-अभिलेख विभाग के उपाधीक्षक मुरलीधर ठाकरे (51) को कागजों का जस्ता