नेपाल: खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत 6 लोगों की मौत
(जी.एन.एस) ता.25 काठमांडू नेपाल के बैतड़ी सीमा से लगे डडेलधूरा में एक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो भारतीय नागरिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले दोनों भारतीय नागरिक बिहार के रहने वाले हैं। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि बस में 32 यात्रियों की बजाय 40 यात्री