Home उत्तर-प्रदेश Delhi नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए पतंजलि बना सहारा।

नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए पतंजलि बना सहारा।

140
0
पीड़ित परिवारों के जीवन यापन हेतु राहत सामग्री रवाना। हरिद्वार, नेपाल के विनाशकारी भूकंप में सैकड़ों लोगों की जीवनलीला समाप्त हो गई परन्तु इस प्राकृतिक आपदा के कारण जिनका जीवन संघर्षमय हो गया है। उनके लिए तो हम कुछ कर ही सकते हैं। लेकिन हमें आपदा पीड़ितों के लिए आगे आना चाहिए और यथा सम्भव सहयोग करना चाहिए। इसी भाव से पतंजलि आपदा के समय नेपालवासियों का सहारा बनकर सामने आया है। पतंजलि के द्वारा नेपाल में भूकंप पीड़ितों के सहायतार्थ जरूरी सामान तथा खाद्य सामग्री लेकर आठ ट्रक रवाना किए गए हैं पदार्थास्थित पतंजलि फूड पार्क से पतंजलि के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रामदेव जी तथा महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी ने झण्डी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पतंजलि पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले भी प्राकृतिक आपदाओं के समय पतंजलि मानवता की सेवा के लिए सामने आया है। चाहे वो बिहार का बाढ़ हो अथवा पूर्व में नेपाल का भूकंप, केदारनाथ आपदा सहित कई अन्य प्राकृतिक आपदाओं में पतंजलि ने पीड़ितों का दर्द साझा किया है। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आपदा के समय सबसे बड़ी चुनौती पीड़ितों के जीवन यापन हेतु दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कराना होती है।पतंजलि इस संकट की घड़ी में नेपाल के भूकंप पीड़ितों का सहारा बना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पतंजलि ने लगभग 50 टन राहत सामग्री के रूप में टैण्ट, कम्बल, बर्तन, आटा, चावल, दालें, तेल, नमक, मसाले, साबुन, तिरपाल इत्यादि रवाना किया गया हैं। ज्ञात हो कि आचार्य बालकृष्ण जी राहत सामग्री केवितरण हेतु स्वयं नेपाल प्रवास पर हैं। उन्होंने स्वयं आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुँचकर पीड़ितों का हाल जाना है।
Existing Users Log In
   
New User Registration
*Required field