(जी.एन.एस) ता.06 चंडीगढ़ राज्य के सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं जिसको लेकर पंजाब सरकार ने विशेषज्ञों सहित डॉक्टरों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन यह भर्ती चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। पहले चरण में, सरकार 581 डॉक्टरों और लगभग 2,000 पैरामेडिक कर्मचारियों को रेगुलर बेसिस पर लेगी। इन डॉक्टरों की भर्ती में 275 विशेषज्ञ, सर्जन, चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ