पलामू में दस लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता.02 पलामू झारखंड के पलामू में पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली छोटेलाल को गिरफ्तार किया है। छोटेलाल जेजेएमपी का जोनल कमांडर है। 2009 में गढ़वा के भंडरिया में पुलिस वाहन को उड़ाने व विधानसभा चुनाव के दाैरान गढ़वा के विधायक पर हमला समेत एक दर्जन कांडों में पुलिस को इसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के कुटी मोड़ से इसे गिरफ्तार किया