पाक ने 52 मछुआरों को किया गिरफ्तार, 8 नौकाएं भी कीं जब्त
(जी.एन.एस) ता.01 कराची पाकिस्तान ने हाल ही में 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि उसने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर मछुआरों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मछुआरों के इस समूह को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार किया गया। मछुआरों के अलावा 8 नौकाओं को भी पाकिस्तान ने जब्त कर किया है।