पिता के बेदखल करने से दुखी थी बेटी,नहीं मिला कोई रास्ता तो..
(जी.एन.एस) ता. 26 कपूरथला घरेलू विवाद के चलते अपने ही पिता से दुखी होकर एक लड़की ने पैट्रोल डालकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। झुलस चुकी लड़की को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि युवती 20-25 प्रतिशत झुलस चुकी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रानो पुत्री वजीर सिंह निवासी गांव बाजा, कपूरथला ने बताया कि उसका