पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में छापामार अवैध हथियार समेत हथियार बनाने वाले औजार जब्त किए, 3 आरोपी गिरफ्तार
हनुमानगढ़ (G.N.S)। जिले की सदर पुलिस ने रविवार को अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारकर अवैध हथियार समेत हथियार बनाने वाले औजार भी जब्त कर लिए। साथ ही 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है।