पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश कार्यालय एवं प्रदेश अध्यक्ष ने संसद भवन परिसर में किया योग
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में सामूहिक योग का आयोजन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योग किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया। प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों और मंडल केन्द्रों पर