प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त
झाबुआ, 9 अक्टूबर 2017 (जीएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने बताया कि कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के प्रदेश सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कनसाना ने भोपाल में प्रदेश प्रतिनिधियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक झाबुआ जिले के झाबुआ ब्लॉक से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद कांतिलाल भूरिया,