बरेलावासियों को मिली उप तहसील कार्यालय और लोकसेवा केन्द्र की सौगात
सांसद राकेश सिंह ने किया लोकार्पण — जबलपुर,29 सितम्बर 2017 (जीएनएस)। बरेलावासियों को आज शुक्रवार को उप तहसील कार्यालय और लोकसेवा केन्द्र के रूप में दो बड़ी सौगातें मिलीं। सांसद राकेश सिंह ने बरेला नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति के बीच उप तहसील कार्यालय बरेला और लोकसेवा केन्द्र बरेला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक सुशील तिवारी इंदु, बरेला नगर