बांस से बने उत्पाद अब जल्द बाजार में मचाएंगे धमाल
(जी.एन.एस) ता.08 ऊना ऊना के बांस से बने उत्पाद जल्द ही बाजार में धूम मचाते दिखाई देंगे। वन विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लमलेहड़ी के ग्रामीणों को बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा त्रिपुरा के कारीगर ग्रामीणों को तीन महीने का प्रशिक्षण देकर बांस के उत्पाद बनाने में निपुण बना रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने