बालिका गृह की बच्चियों के शरीर जले मिले, नशा देकर होता था रेप
(जी.एन.एस) ता.24 पटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक नारी निकेतन में बच्चियों के साथ लंबे समय से रेप होने का आरोप लगा है। सरकारी सहायता प्राप्त के इस शेल्टर होम का नाम ‘बालिका गृह’ है, जो कि एक एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति की ओर से चलाया जाता है। इसमें 42 लड़कियां रह रही थीं। बिहार में 42 में से 24 लड़कियों की मेडिकल जांच में सामने आया