बेखौफ दरिंदों के आगे बेबस झारखंड, डरा रहे यहां के हालात
(जी.एन.एस) ता. 13 रांची झारखंड में दरिंदगी चरम पर है। नाबालिग लड़कियां हैवानियत का शिकार बन रही हैं। सामूहिक दुष्कर्म के बाद उन्हें बड़ी निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया जा रहा है। आए दिन ऐसे वीभत्स मामले सामने आने से आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। झारखंड में दरिंदगी का जो विकराल चेहरा सामने आ रहा है, वह रूह कंपा