बढ़ेगी मुश्किल, हवाई यात्रियों पर लगेगा टैक्स
(जी.एन.एस.) ता. 9 कानपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम ने अब हवाई यात्रियों तथा चार्टर प्लेन व हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पर टैक्स लगाने को कमर कस ली है, वहीं नई दिल्ली की तर्ज पर पालिका बाजार और मल्टीलेवल शॉपिंग कांपलेक्स बनवाने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए पार्षदों से उनके क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि की जानकारी मांगी है। ये सभी प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी में सहमति