भाजपा दिल्ली को साफ पानी देने के लिए वचन बद्ध है – मनोज तिवारी
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज एक प्रेसवार्ता को प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुये मनोज तिवारी ने कहा कि बीआईएस की जाँच रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली का पानी पीने योग्य नहीं है। पानी के जितने भी नमूने जाँच के लिए, लिए गए सब में कमियां पाई गई हैं