भारतीय नौसेना अधिकारी अभिलाष टॉमी को सुरक्षित बचाया गया
(जी.एन.एस) ता. 24 नई दिल्ली गोल्डन ग्लोब रेस में शामिल होने के दौरान भारतीय नौसेना अधिकारी अभिलाष टॉमी बुरी तरह घायल हो गए थे। 21 सितंबर को उनका SOS मैसेज मिला था। उसके बाद भारत सरकार उन्हें बचाने की कोशिशों में जुट गई। ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की मदद से भारतीय नौसेना अधिकारियों को सोमवार को कामयाबी मिली और उन्होंने टॉमी को सुरक्षित बचा लिया।