भारतीय वायु सेना की चार महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार ‘महिला क्रू मेंबर्स’ ने उड़ाया MI-17 V5
(जी.एन.एस) ता.28 गांधीनगर भारतीय वायु सेना की चार महिला अधिकारियों ने इतिहास रच दिया। वे मध्यम आकार वाले हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाली पहली ‘ऑल वूमेन क्रू’ बन गईं। उन्होंने बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग मिशन के तहत एमआइ-17 वी5 हेलीकॉप्टर उड़ाया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारूल भारद्वाज (कैप्टन), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (सहायक पायलट) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) मध्यम आकार वाले हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाली पहली ‘ऑल वूमेन क्रू’ बन गई