(जी.एन.एस) ता. 27नई दिल्लीभारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,937 नए मामले सामने आए। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 2,483 मामले दर्ज किए गए थे। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दी। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 32 मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 523,654 हो गई है। देश के सक्रिय मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है।