भारी बारिश के चलते प्रशासन ने दी छात्रों को राहत, 10 अगस्त तक कांगड़ा में स्कूल बंद
(जी.एन.एस) ता.07 कांगड़ा कांगड़ा जिला में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन ने बरसात के दौरान राहत दी है। जिला के स्कूल बुधवार 8 अगस्त से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे। यह निर्णय मंगलवार को डी.सी. कांगड़ा से शिक्षा उपनिदेशक की हुई बैठक के दौरान लिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक व उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा की डी.सी. कांगड़ा से बैठक