भूस्खलन के कारण देहरादून और टिहरी की सीमा पर बनी झील, डीएम और Ssp ने लिया जायजा
(जी.एन.एस) ता.17 देहरादून उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों भारी बारिश के कारण लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन का खतरा राजधानी देहरादून पर भी मंडराने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर टिहरी में कुछ घंटों तक बारिश होती है तो इसका असर देहरादून के रायपुर इलाके में भी देखा जा सकता है। देहरादून और टिहरी की सीमा पर भूस्खलन के कारण एक विशालकाय झील बन गई है।