मंत्रालय परिसर में अब नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन
(जी.एन.एस)7 नंवबर, भोपाल। शिवराज सरकार ने मंत्रालय परिसर में होने वाले धरना प्रदर्शनों पर रोक लगा दी है, अब किसी भी व्यक्ति या संगठन को राजधानी के मंत्रालय परिसर में किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। राज्यमंत्री सामान्य प्रशासन विभाग ने विभाग के काम की समीक्षा करते हुए यह आदेश जारी किया। सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि मंत्रालय परिसर