मणिशंकर के बयान पर सियासत जारी, राज्यसभा सदस्यता खत्म करने की मांग
(जी.एन.एस) ता 09 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच बताने वाले बयान पर यमुनापार में भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। खजूरी और शकरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दोनों जगहों पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अय्यर का पुतला भी दहन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से मणिशंकर की राज्यसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की। शकरपुर वार्ड