मदुरै: अपनी दादी और बहन की हत्या के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता. 26 मदुरै मदुरै पुलिस ने 40 वर्षीय मजदूर को अपनी 92 वर्षीया दादी और उनकी 90 वर्षीया बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुरुगानंदम के रूप में हुई है। मुरुगानंदम ने ये हत्याएं इसलिए कीं क्योंकि बुजुर्ग महिलाओं ने उसे शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। जिस समय पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची वह सो रहा था।