मध्य इंडोनेशिया में महसूस किए गए 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके
(जी.एन.एस) ता.28 जकार्ता जापान में भयंकर तूफान के बाद प्राकृतिक आपदा ने अब इंडोनेशिया को घेर लिया है। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में 7.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। लेकिन तत्काल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने बताया कि डोंग्गाला के मध्य सुलावेसी कस्बे के उत्तर में 30 किलोमीटर दूर करीब 18 किलोमीटर की गहराई में इसका केंद्र स्थित था।