महाराष्ट्र में ढाई लाख ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल का ऐलान
(जी.एन.एस) ता. 27मुंबईमहाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में ढाई लाख से अधिक ऑटो (तिपहिया) और टैक्सी चालकों ने 31 जुलाई की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। अपनी कई मांगें लंबित रहने के चलते ऑटो और टैक्सी चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिले शामिल हैं। कोंकण विभाग रिक्शा-टैक्सी महासंघ के अध्यक्ष