महिलाओं को रजिस्ट्री में 2 प्रतिशत की छूट, अस्पतालों में शुरू होगी महिला हेल्प डेस्क
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने नारी तू नारायणी कार्यक्रम का आयोजन किया। सोमवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्व सहायता समूह को 200 करोड़ रुपए का लोन बांटा गया।