मीडिया पर दबाव के कारण जेटली-चोकसी केस में कुछ सामने नहीं आया: राहुल गांधी
(जी.एन.एस) ता. 22 रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजधानी रायपुर के एक दिवासीय प्रवास पर पहुंचे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन को राहुल गांधी ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा, विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे लोगों को देश से भगाने का काम केंद्र सरकार