मुंबई में इस बार नहीं होगी गणोशोत्सव की धूम, नहीं होंगे लालबाग के राजा के दर्शन
(जी.एन.एस) ता. 01 मुंबई मुंबई के लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल ने इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर गणेशोत्सव आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। इसके स्थान पर एक रक्त और प्लाज्मा दान शिविर स्थापित किया जाएगा। लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल के सचिव सुधीर सालवी ने कहा कि इस साल गणेशोत्सव को भव्य तरीके से मनाने के बजाय, लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि दान करेगा। हम