मुंबई में झुग्गी बस्ती में लगी आग, दो लोग घायल
(जी.एन.एस) ता.27 मुंबई उपनगरीय बांद्रा की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के कारण दो लोग घायल हो गये। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में करीब 15 झुग्गी भी जलकर खाक हो गईं। आग लगने की घटना सुबह करीब 10.30 मिनट पर शास्त्री नगर इलाके में झुग्गी बस्ती में हुई। यह घटनास्थल बांद्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है।अधिकारी