मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार जारी ‘मानव तस्करी’ के शिकार लोगों को मुक्त कराने का सिलसिला
(जी.एन.एस) ता. 26 रांची झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे देश से लगातार मानव तस्करी के शिकार लोगों को मुक्त कराने के साथ उनके पुनर्वास का भी काम किया जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में झारखंड के चार लोगों को दिल्ली में मुक्त करा कर बेहतर पुनर्वास के लिए रांची भेजा जा रहा है। इनमें दो युवती लातेहार जिला, एक बालिका सरायकेला खरसावां जिला एवं एक बालक धनबाद जिला