मुख्यमंत्री ने किया आधुनिक राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण
(जी.एन.एस)२५ जून, चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजस्व रिकार्ड को संरक्षित रखने के लिए कैथल के लघु सचिवालय में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश का प्रथम आधुनिक राजस्व अभिलेखागार स्थापित किया है। यह एक मॉडल अभिलेखागार होगा और इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश में ऐसे अभिलेखागार स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आज कैथल में आधुनिक राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया तथा यहां पर संरक्षित किए