मुहाना थाना क्षेत्र में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान गिरा,10 से 15 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना
जयपुर (G.N.S)। शहर के मुहाना थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। मलबे में वहां काम कर रहे 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसीपी मानसरोवर संजीव चौधरी, मानसरोवर व मुहाना थाना क्षेत्र का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। जिसके बाद दोपहर करीब दो बजे सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया।