यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल, शिव विहार पहुंची फाइनल में
भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में आज शिव विहार का मुकाबला सदर बाजार की टीम के साथ हुआ। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच तालकटोरा मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया गया। मैच का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजक श्री मनोज तिवारी ने टास उछाल कर किया। मैदान पर उपस्थित खिलाड़ियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आये दर्शकों को संबोधित करते