राजस्थान को लेकर राहुल गांधी के आवास पर अहम बैठक हुई
(जी.एन.एस) ता. 17नई दिल्ली/जयपुरराजस्थान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर शनिवार रात अहम बैठक हुई। करीब सवा घंटे चली इस बैठक में राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार शाम से दिल्ली में मौजूद हैं।