राज्य स्थापना दिवसः राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
(जी.एन.एस) ता.15 रांची झारखंड आज अपना 19वां स्थापना दिवस मना है। इस मौके पर राज्य की राजधानी में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीएम रघुवर दास को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हर ओर से शुभकानाएं और बधाई संदेश मिल रहे हैं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।